दूध के साथ खजूर खाने के 10 फायदे

Milk And Dates Benefits in Hindi - दूध के साथ खजूर खाने के 10 फायदे

Milk And Dates Benefits in Hindi

1. खजूर और दूध दोनों ही प्रोटीन से भरपूर होते हैं। दोनों का एक साथ सेवन करने से शरीर को पर्याप्त प्रोटीन मिलता है। यह हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत बनाता है।
Highlighted bones

2. खजूर का उपयोग कामेच्छा बढ़ाने के लिए भी किया जाता है। यह यौन स्वास्थ्य और कामेच्छा को बढ़ाता है।
love2

3. सुबह के समय दूध और खजूर का सेवन करने से शारीरिक कमजोरी दूर हो जाती है। खजूर में मौजूद ग्लूकोज और फ्रुक्टोज शरीर को ऊर्जा प्रदान करते हैं और सहनशक्ति बनाए रखते हैं।

silhouette

4. कई लोगों के शरीर में आयरन की कमी हो जाती है जिस वजह से उन्हें एनिमिया की शिकायत होती है। खजूर और दूध दोनों में आयरन होता है, जिसके नियमित सेवन से खून में आयरन की कमी दूर हो जाती है।
Anemia

5. दूध और खजूर का सेवन करने से शरीर और चेहरे में रक्त संचार बढ़ता है। इससे चेहरे पर चमक आती है।
girl-1319114_640

6. खजूर और दूध में फाइबर होता है, इससे पाचन शक्ति बढ़ती है और कब्ज की समस्या से राहत मिलती है। यह मिश्रण वृद्ध व्यक्ति को भी कब्ज से राहत दिलाता है।
istockphoto

7. दूध और खजूर के मिश्रण में विटामिन बी-6 होता है, जो याददाश्त को बरकरार रखता है। इस मिश्रण को बच्चों को खाली पेट देने से उनकी याददाश्त बढ़ती है।

brain-Memory

8. खजूर वाले दूध में कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता है, जो हड्डियों को स्वस्थ रखता है और जोड़ों के दर्द से राहत दिलाता है।
back-pain

9. खजूर के साथ दूध पीने से वजन बढ़ता है। जिन बच्चों का वजन नहीं बढ़ रहा है उनके लिए दूध और खजूर वरदान है।
weight gain boy

10.दूध और खजूर का सेवन गर्भवती महिलाओं के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं के शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। गर्भवती महिला और गर्भ में पल रहे शिशु दोनों के ही लिए दूध और खजूर का सेवन फायदेमंद होता है। खजूर में मौजूद गुण शरीर में ऑक्सिटोसिन बढ़ाने का काम करते हैं, इससे डिलीवर के समय महिला को फायदा मिलता है।
long-life

Source:
https://badalpatelnomanc.quora.com/%E0%AA%A6%E0%AB%82%E0%AA%A7%E0%AA%A8%E0%AB%80-%E0%AA%B8%E0%AA%BE%E0%AA%A5%E0%AB%87-%E0%AA%96%E0%AA%9C%E0%AB%82%E0%AA%B0-%E0%AA%96%E0%AA%BE%E0%AA%B5%E0%AA%BE%E0%AA%A8%E0%AA%BE%E0%AA%82-%E0%AA%AB%E0%AA%BE%E0%AA%AF%E0%AA%A6%E0%AA%BE

https://www.onlymyhealth.com/milk-and-dates-benefits-in-hindi-1659964122

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top